HomeNEWSएडीजी जोन कानपुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ...

एडीजी जोन कानपुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

साइबर जागरूकता पर औरैया पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रस्तुतीकरण

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र तथा कानपुर जोन के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा साइबर अवेयरनेस (Cyber Awareness) विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में साइबर अपराधों की बदलती चुनौतियों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, जनजागरूकता अभियानों तथा प्रभावी पुलिस कार्रवाई के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की गई।

एडीजी जोन ने अधिकारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने तथा शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आमजन को जागरूक करना समय की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments