HomeNEWSविधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को किया संबोधित

विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को किया संबोधित

विधान भवन में प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं और सदन की कार्यवाही पर रखे विचार

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के संबंध में विधान भवन, लखनऊ में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र को लोकतांत्रिक परंपराओं का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि सरकार सदन में जनहित से जुड़े सभी विषयों पर सकारात्मक और तथ्यपरक चर्चा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन, कानून-व्यवस्था, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों से जुड़े मुद्दों पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा होती है। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए रचनात्मक सहयोग करने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों के विभिन्न प्रश्नों का भी उत्तर दिया और कहा कि सरकार जनकल्याण तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments