HomeNEWSसावन के तृतीय सोमवार पर डीसीपी पश्चिम ने बिठूर के प्रमुख घाटों...

सावन के तृतीय सोमवार पर डीसीपी पश्चिम ने बिठूर के प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

रामघाट, पत्थर घाट और ब्रह्मवर्त घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर बिठूर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्र के प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

डीसीपी पश्चिम ने रामघाट, पत्थर घाट और ब्रह्मवर्त घाट सहित बिठूर के अन्य प्रमुख घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा।

पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए।

डीसीपी पश्चिम ने कहा कि सावन माह में बिठूर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और लगातार गश्त के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भाव बना रहा और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments