HomeNEWSइटावा पुलिस ने जीता महिला-पुरुष हॉकी का खिताब, जालौन और कानपुर नगर...

इटावा पुलिस ने जीता महिला-पुरुष हॉकी का खिताब, जालौन और कानपुर नगर रहे उपविजेता

कानपुर जोन की 28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का समापन, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

  • अभिषेक कुमार

इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम, इटावा में आयोजित कानपुर जोन की 28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में जनपद इटावा की महिला एवं पुरुष पुलिस टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं जालौन की महिला टीम और कानपुर नगर की पुरुष टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह के दौरान एडीजी जोन कानपुर द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एडीजी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से पुलिसकर्मियों में खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments