तकनीक और लगातार प्रयासों से बरामद किए गए मोबाइल फोन, स्वामियों के चेहरों पर लौटी खुशी
- मनीषा जैन
ललितपुर। नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत ललितपुर पुलिस ने 111 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।
पुलिस की ओर से तकनीकी संसाधनों, मोबाइल ट्रेसिंग और लगातार किए गए प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया। मोबाइल वापस मिलने के बाद उनके स्वामियों ने राहत और खुशी जाहिर की।
पुलिस के इस प्रयास से न केवल नागरिकों की खोई संपत्ति वापस मिली, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसा भी मजबूत हुआ।
ललितपुर पुलिस ने कहा कि यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित वापस लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।


