महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियमों और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
- आशीष तिवारी
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बैठक कर जनहित, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

बैठक के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशा मुक्ति तथा सामाजिक सौहार्द के प्रति आमजन को जागरूक करने पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से इन महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं तथ्यपरक संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग का आह्वान किया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचने तथा जिम्मेदारी के साथ कंटेंट साझा करने की अपील की। बैठक में पुलिस और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।


