HomeNEWSदवा कारोबारी की हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

दवा कारोबारी की हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

पूछताछ में मृतक की बहू की भूमिका सामने आई, करीब 15-20 दिन पहले रची गई थी साजिश

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। दवा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मामले में मृतक की बहू की भूमिका भी सामने आने की बात पुलिस जांच में कही गई है। पुलिस के अनुसार, घटना की साजिश करीब 15-20 दिन पहले रची गई थी।

जांच के मुताबिक, मृतक की बहू ने कथित तौर पर अभियुक्तों को घर और सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की थी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल विशाल गौतम मृतक की दुकान पर करीब 12-13 वर्षों तक काम कर चुका था। लंबे समय तक काम करने के कारण उसका मृतक के परिवार से पहले से परिचय था। बताया गया है कि वह घरेलू कार्यों के सिलसिले में भी घर आता-जाता था।

पूछताछ के दौरान हत्या के लिए करीब 6 लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, प्रारंभिक जांच में घर में लगे कैमरों के कारण व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने को घटना के पीछे बताए जा रहे कारणों में से एक माना गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments