पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर न्याय का दिलाया भरोसा, संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं न्यायोचित निस्तारण के निर्देश
- रितिका शुक्ला
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार, आईपीएस द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से एसएसपी को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया।
एसएसपी झांसी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरियादियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस कार्यालय में हुई इस जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर विशेष जोर दिया।


