HomeBundelkhandआंगनवाड़ी बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा: झांसी सांसद अनुराग...

आंगनवाड़ी बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा: झांसी सांसद अनुराग शर्मा ने किया सम्मान

दीनदयाल सभागार में आयोजित समारोह में सांसद ने की सहभागिता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

  • नरेश राठौर

झांसी। दीनदयाल सभागार, झांसी में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं महिला कल्याण विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झांसी सांसद अनुराग शर्मा ने सहभागिता की और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया तथा समाज और बच्चों के विकास में उनके समर्पण एवं महत्वपूर्ण भूमिका को नमन किया गया।

सांसद ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और परिवारों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आंगनवाड़ी बहनों के सम्मान, हितों और सशक्तिकरण की दिशा में मानदेय वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और समाज के कमजोर वर्गों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश लेकर सामने आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments