HomeBundelkhandझांसी में GRP की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो बाइक के साथ...

झांसी में GRP की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोचा, बरामद दोनों मोटरसाइकिलें अलग-अलग चोरी के मामलों से जुड़ी

  • अमित कुमार

झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अमन यादव, निवासी सुदामापुरी, नया गांव, झांसी के रूप में हुई है।

चेकिंग के दौरान GRP टीम ने आरोपी को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी और पूछताछ के बाद उसके कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, बरामद दोनों बाइक अलग-अलग चोरी के मामलों से संबंधित बताई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि बरामद की गई एक चोरी की मोटरसाइकिल पर ‘POLICE’ का स्टीकर भी लगाया गया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और उसके संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

GRP की इस कार्रवाई के बाद टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए 2,500 रुपये का इनाम भी दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा और चेकिंग व्यवस्था को लेकर भी सक्रियता बढ़ाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments