HomeNEWSराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं...

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, महिला हेल्पलाइन और बाल विवाह के दुष्परिणामों पर हुई चर्चा

  • राकेश कुमार

बांदा। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर 16 सितंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट कामिनी सिंह ने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 के बारे में भी बताया गया। छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी तरह की परेशानी या महिला संबंधी समस्या होने पर उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

कामिनी सिंह ने दहेज प्रथा को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध हैं। उन्होंने दहेज उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की।

उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही जिला प्रोबेशन कार्यालय को सूचना देने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अंत में रेनू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल, राक्षपाल, निर्मला यादव (फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी), पुष्पेंद्र सिंह (बिल्डर), पूजा (इलेक्ट्रॉनिक मशीनिस्ट), रेनू निगम (इलेक्ट्रीशियन मशीनिस्ट) सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments