महापौर बिहारी लाल आर्य और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शृंगीऋषि की मौजूदगी में जलाया गया आशीर्वाद दीप
- अमित कुमार
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत झांसी के एलाइट चौराहे पर जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यक्रम में झांसी नगर निगम के महापौर बिहारी लाल आर्य और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव शृंगीऋषि की मौजूदगी रही। सामाजिक संस्था ‘प्रयास सभी के लिए’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, केडी गुप्ता सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

इस अवसर पर आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किया गया। आयोजकों ने भगवान श्री रामराजा सरकार एवं मां पीतांबरा का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा एवं सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
एलाइट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ते हुए लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।


