HomeNEWS1076 दीपों से जगमगाया भाजपा कार्यालय, हवन-पूजन और आतिशबाजी के साथ मनाया...

1076 दीपों से जगमगाया भाजपा कार्यालय, हवन-पूजन और आतिशबाजी के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

कानपुर उत्तर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में हुआ आयोजन, प्रत्येक बूथ पर भी जलाए गए दीप

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित समारोह में 1076 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही हवन-पूजन, आतिशबाजी और गुलगुले वितरण का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन में हिस्सा लिया। इसके बाद आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। दीपों से सजे कार्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कानपुर उत्तर जिले के प्रत्येक बूथ पर 50-50 दीपक जलाकर दीपोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, सत्यम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, किरन तिवारी, राधा सैनी, शालिनी कटियार, विनोद पाल, प्रशांत त्रिपाठी, राम जी गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, राजेश चौहान, सुरेश गुप्ता, गुंजन शर्मा, पूनम कंवर, जिशान अहमद, उर्मिला अवस्थी, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं और दीप प्रज्वलन, हवन-पूजन सहित विभिन्न आयोजनों में सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments