HomeBundelkhandएसएसपी झांसी ने नवाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का...

एसएसपी झांसी ने नवाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का किया निरीक्षण

  • अमित कुमार

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने थाना नवाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग पर जोर दिया।

एसएसपी के साथ पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम श्रीमती अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

झांसी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से कायम रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त एवं पुलिसिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments