HomeBundelkhand‘नगरा चा राजा’ की गूंज से गूंजा धर्मशाला परिसर, डॉ. संदीप सरावगी...

‘नगरा चा राजा’ की गूंज से गूंजा धर्मशाला परिसर, डॉ. संदीप सरावगी ने की गणेश आरती

गणेश उत्सव में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से माहौल किया भक्तिमय

  • पूजा परिहार

झांसी। प्रेमनगर स्थित साहू धर्मशाला में गणेश उत्सव के अवसर पर विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। बुधवार को आयोजित विशेष आरती में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की और सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। गणेश उत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ समाज में एकता, भाईचारे एवं सकारात्मकता का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से भगवान श्री गणेश के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री गणेश का जयघोष किया। ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘नगरा चा राजा’ के जयकारों से पूरा धर्मशाला परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में मुकेश ठेकेदार, अनुभव, जतिन राव, दीपू, साहिल जोशी, राघव साहू, विष्णु दिशौरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणेश उत्सव समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments