HomeNEWSबारिश के बीच ताज अंडरपास पहुंचीं डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी, व्यवस्थाओं का...

बारिश के बीच ताज अंडरपास पहुंचीं डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जलभराव और यातायात दबाव को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश, समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के आदेश

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। बारिश के बीच शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने ताज अंडरपास पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और यातायात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बारिश के दौरान जलभराव और यातायात से जुड़ी संभावित समस्याओं को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

उन्होंने निर्देश दिए कि ताज अंडरपास और आसपास के मार्गों पर जलभराव या यातायात संबंधी किसी भी समस्या के सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यातायात कर्मियों को मौके पर मुस्तैद रहने और परिस्थितियों के अनुसार यातायात का संचालन व्यवस्थित रखने के लिए कहा गया।

बारिश के कारण यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में भी पुलिसकर्मियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया कि वाहन चालकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को संभाला जाए।

लखनऊ यातायात पुलिस ने बारिश के दौरान वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, बारिश के दौरान शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात संचालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments