HomeNEWSलायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस का 50वां स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह संपन्न

लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस का 50वां स्वर्ण जयंती अधिष्ठापन समारोह संपन्न

लायन विराट गुप्ता ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पांच नए सदस्यों को दिलाई गई क्लब की सदस्यता; सेवा कार्य सप्ताह की घोषणा

  • राकेश कुमार

कानपुर नगर। लायंस क्लब ऑफ कानपुर गेंजेस का 50वां अधिष्ठापन समारोह शनिवार, 19 सितंबर को होटल ब्रिज, जीटी रोड, कानपुर में गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता सहित नई कैबिनेट का अधिष्ठापन कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 321 B2 के मंडलाध्यक्ष MJF लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय लायन सुधीर गुप्ता मौजूद रहे। दोनों अतिथियों का माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता को गोंग एवं गेवेल प्रदान किया गया। सचिव लायन मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन विवेक गुप्ता एवं नई कैबिनेट का अधिष्ठापन MJF लायन विश्व रतन त्रिपाठी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम एवं अधिष्ठापन अधिकारी, द्वारा कराया गया।

PDG लायन गोपाल तुलसियान ने अधिष्ठापन चेयरपर्सन के रूप में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से निर्देशित किया। वहीं PDG लायन CA ज्ञान प्रकाश गुप्ता, दीक्षा अधिकारी, द्वारा पांच नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता की दीक्षा प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन PDG लायन चित्रा दयाल ने किया।

स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री एवं पूर्व मंडलाध्यक्षों द्वारा क्लब के नए पिन का विमोचन किया गया। राधाष्टमी पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्री कृष्ण भक्त स्वामी गौरांग दास जी द्वारा मिल्क केक काटकर प्रसाद सदस्यों में वितरित किया गया।

अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता ने आगामी सप्ताह में सेवा कार्य सप्ताह मनाने की घोषणा की। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सेवा कार्य किए जाएंगे।

समारोह में शामिल पूर्व मंडलाध्यक्षों, डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों, विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव, क्लब के पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ सदस्यों एवं अन्य सदस्यों का माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments