
स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय समेत माहौर कॉलोनी और ईसाई टोला में आयोजित हुआ गणेश पूजन, श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की
- पूजा परिहार
झांसी। गणेश उत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती का आयोजन किया गया। इसी क्रम में स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय, माहौर कॉलोनी तथा ईसाई टोला स्थित मनोज मैरिज गार्डन में आयोजित गणेश आरती में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय में आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम में संपादक प्रमोद पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार महेश पटेरिया, मैनेजर अरुण, पत्रकार अनंजय नेपाली, भानु साहू, विश्व सिंधु परिषद के विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र सिंह एवं राजेश नरवरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं, माहौर कॉलोनी में अक्षय जन सेवा समिति एवं आर्यन मेकअप मंत्रा के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा की स्थापना कर आरती की गई। समिति अध्यक्ष सविता पचौरी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

ईसाई टोला स्थित मनोज मैरिज गार्डन में बप्पा मित्र मंडल द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा की भी विधि-विधान से आरती की गई। कार्यक्रम में वंश महाराज जी, अध्यक्ष हर्ष गोस्वामी, कमेटी अध्यक्ष अभय ठाकुर, सदस्य सोनू वर्मा, आशीष, मयंक, निखिल, अनंत, बंटी गौतम, संतोष गौतम, ठाकुर सोनू एवं मनोज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का अवसर भी प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने लोगों से भगवान गणेश की आराधना के साथ जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग के लिए भी आगे आने का आह्वान किया।
माहौर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में भरत कुशवाहा, संजीव विश्वकर्मा, हेमंत कुशवाहा, रिंकी, बबली, सचिन कुशवाहा, नेन्सी कुशवाहा, प्रथम, मोहिनी पाल, सिया, कमलेश, रितिका एवं राहुल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तीनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की आरती की तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।


