HomeNEWSसेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर लखनऊ में समीक्षा बैठक

सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर लखनऊ में समीक्षा बैठक

प्रदेश वॉर रूम में जेपीएस राठौर के साथ प्रदेश टोली ने की चर्चा, आगामी पड़ावों और व्यवस्थाओं की समीक्षा

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही ‘वाराणसी से वडनगर सेवा संकल्प यात्रा’ को लेकर लखनऊ में प्रदेश वॉर रूम पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के साथ प्रदेश टोली ने यात्रा के सफल संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक में यात्रा के आगामी पड़ावों, वहां की तैयारियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। प्रदेश टोली के सदस्यों ने यात्रा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और अब तक की तैयारियों की जानकारी साझा की।

20 दिनों में 10 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

जानकारी के मुताबिक ‘वाराणसी से वडनगर सेवा संकल्प यात्रा’ की शुरुआत 17 सितंबर को वाराणसी से हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता बाइक के माध्यम से शामिल हैं। यात्रा का निर्धारित मार्ग 10 राज्यों, 193 जिलों और करीब 1,159 गांवों से होकर गुजरने का कार्यक्रम है।

यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर सेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और जनसंवाद जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं के समन्वय पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान आगामी पड़ावों पर कार्यक्रमों के बेहतर संचालन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। यात्रा से जुड़े पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर अपनी तैयारियों से प्रदेश टोली को अवगत कराया।

बैठक के बाद यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, संगठनात्मक अनुशासन और सेवा के संकल्प के साथ यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments