गोविंद नगर की कच्ची बस्ती में आयोजित हुआ सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम, बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की कच्ची बस्ती में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं अभियान संयोजक तथा जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फल एवं साड़ी वितरित की गईं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी सामग्री प्रदान की गई। वहीं नौनिहाल बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि सेवा और सामाजिक सरोकार जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभियान संयोजक प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक विभिन्न प्रकार की सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।


