HomeBundelkhandबुंदेलखंड महाविद्यालय और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीच MoU पर हस्ताक्षर

बुंदेलखंड महाविद्यालय और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीच MoU पर हस्ताक्षर

विद्यार्थियों के कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए दोनों संस्थानों ने मिलकर काम करने पर जताई सहमति

  • अमित कुमार

झाँसी। विद्यार्थियों के कौशल विकास और उन्हें बेहतर करियर एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बुंदेलखंड महाविद्यालय, झाँसी और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के बदलते अवसरों और आवश्यक कौशल से परिचित कराना है। MoU के माध्यम से दोनों संस्थान विभिन्न शैक्षणिक एवं रोजगारपरक गतिविधियों में आपसी सहयोग करेंगे।

समझौता ज्ञापन पर बुंदेलखंड महाविद्यालय की ओर से वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. हिमानी तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. संदीप अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।

MoU के तहत दोनों संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से कौशल विकास कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार और प्लेसमेंट संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने और शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के साथ व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने के अवसर मिलेंगे। साथ ही, उन्हें विभिन्न रोजगार एवं करियर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संस्थागत स्तर पर सहयोग बढ़ाया जाएगा।

दोनों संस्थानों के बीच हुआ यह समझौता विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को भविष्य की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने में सहयोग मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments