
रावतपुर और कल्याणपुर क्षेत्र में पुलिस ने लिया सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा, उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने रावतपुर और कल्याणपुर थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को हुक्का बार का संचालन नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
डीसीपी पश्चिम ने संचालकों से कहा कि किसी भी दशा में होटल या रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित नहीं किया जाए। यदि चेकिंग के दौरान कहीं हुक्का बार संचालित पाया जाता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने होटल और रेस्टोरेंट में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही डीसीपी पश्चिम ने संबंधित क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ होटल एवं रेस्टोरेंट में नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना रहा।


