HomeNEWSआज से शुरू होगा 16वां ‘कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026’

आज से शुरू होगा 16वां ‘कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026’

रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रहेगा विशेष जोर, देश-विदेश के विशेषज्ञ जोड़ प्रत्यारोपण की अत्याधुनिक तकनीकों पर करेंगे मंथन

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। यूपी आर्थ्रोप्लास्टी सोसाइटी के तत्वावधान में 16वें ‘कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026’ का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक लखनऊ स्थित होटल रामाडा में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस वैज्ञानिक सम्मेलन का विषय ‘प्रिसिजन इन आर्थ्रोप्लास्टी: द नेक्स्ट एरा’ रखा गया है। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रमुख ऑर्थोपेडिक सर्जन जोड़ प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीकों और उपचार की नई पद्धतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

सम्मेलन की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन अध्यक्ष डॉ. आनंद निगम ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य ऑर्थोपेडिक सर्जनों को लाइव सर्जरी और इंटरैक्टिव डिस्कशन के माध्यम से जोड़ प्रत्यारोपण के क्षेत्र में हो रही नई तकनीकी प्रगति से अवगत कराना है। सम्मेलन में रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर विशेष चर्चा होगी।

कन्वीनर डॉ. लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले युवा सर्जनों को भारत में ऑब्जर्वरशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट प्रेजेंटर्स के अंतर्गत टॉप-3 हिप और टॉप-3 नी केस तथा बेस्ट-3 पोस्टर प्रेजेंटेशन को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान पारस अस्पताल, कानपुर और लविशुभ अस्पताल, लखनऊ से लाइव सर्जरी का सीधा प्रसारण होटल रामाडा में किया जाएगा। इससे प्रतिभागी विशेषज्ञों द्वारा की जा रही सर्जरी की तकनीक और प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान यूपी आर्थ्रोप्लास्टी सोसाइटी के सचिव राजीव वाजपेयी और कोषाध्यक्ष आशीष कपूर भी मौजूद रहे। सम्मेलन को जोड़ प्रत्यारोपण के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों और युवा सर्जनों के बीच ज्ञान एवं अनुभव साझा करने के महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments