HomeNEWSपवन प्रकाश पांडेय जोन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

पवन प्रकाश पांडेय जोन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

राज्य कर विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल, संगठन एवं कर्मचारी हितों में सक्रिय भूमिका की जताई उम्मीद

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन, कानपुर के द्विवार्षिक अधिवेशन-2026 के अंतर्गत जोन एवं जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया में पवन प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ सहायक, जोनल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके निर्विरोध निर्वाचन से राज्य कर विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित थी। जोनल अध्यक्ष पद के लिए पवन प्रकाश पांडेय के अलावा किसी अन्य कर्मचारी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ।

जोनल मंत्री पद के लिए उमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक तथा श्रीकृष्ण तिवारी, प्रधान सहायक ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं जिला अध्यक्ष पद के लिए सत्यवीर दीक्षित एवं अविनाश कुमार तथा जिला मंत्री पद के लिए शोभित अग्रवाल एवं शैलेन्द्र कुमार पाल ने नामांकन किया था।

निर्धारित अवधि में नामांकन वापसी के बाद जोनल मंत्री, जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री पद पर एक-एक प्रत्याशी के शेष रहने के कारण इन पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। औपचारिक रूप से निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा 5 अक्टूबर को की जाएगी।

जोनल अध्यक्ष पद पर पवन प्रकाश पांडेय के निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी के बाद राज्य कर विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल रहा। कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और संगठन की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित होने जा रही कार्यकारिणी से संगठन एवं कर्मचारी हितों के लिए सक्रियता, समर्पण और प्रभावी ढंग से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं और हितों को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments