HomeBundelkhandगांधी-शास्त्री जयंती पर हमीरपुर में अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

गांधी-शास्त्री जयंती पर हमीरपुर में अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता भवन में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, करीब एक दर्जन अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

  • सती कुशवाहा

हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से अधिवक्ता भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान रक्तदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

रक्तदान शिविर में दीपक चक्रवर्ती एडवोकेट, पुष्पेंद्र प्रजापति एडवोकेट, अभितेज सक्सेना एडवोकेट, वैभव मिश्रा एडवोकेट, अर्पित साहू एडवोकेट, शोभित चक्रवर्ती एडवोकेट और उदय नारायण एडवोकेट समेत करीब एक दर्जन अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से सामाजिक सेवा और मानवीय सहयोग का संदेश दिया गया।

रक्तदान करने वाले सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments