HomeNEWSतहसील दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सुनीं जनसमस्याएं

तहसील दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सुनीं जनसमस्याएं

नर्वल तहसील में आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने नर्वल तहसील स्थित जनसेवा सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस से संबंधित शिकायतों के संबंध में पुलिसकर्मियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई एवं समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनसुनवाई स्थल पर आगंतुकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था रहे और प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक एवं धैर्यपूर्वक सुना जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनका प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी की जाएगी, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments