HomeNEWSहर वार्ड से 100 कार्यकर्ताओं की सहभागिता का लक्ष्य, सेवा ज्योति कलश...

हर वार्ड से 100 कार्यकर्ताओं की सहभागिता का लक्ष्य, सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियां तेज

भाजपा कानपुर उत्तर जिला संगठन की बैठक में पार्षदों को सौंपी गई जिम्मेदारी, प्रातः 9 बजे फूलबाग पहुंचने का आह्वान

  • नीलिमा पाठक

कानपुर नगर। सेवा ज्योति कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर उत्तर जिला संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों से कम से कम 100 कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को प्रातः 9 बजे फूलबाग पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि सेवा ज्योति कलश यात्रा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा को ऐतिहासिक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है।

बैठक में बताया गया कि प्रातः 9:15 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक का संचालन अवधेश सोनकर ने किया, जबकि जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीमा एमबीए, धीरू त्रिपाठी, दिनेश बाबा, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, नीरज बाजपेई, नीरज रक्सेल, जीतू बाजपेई और नीरज गुप्ता सहित भाजपा के कई पार्षद उपस्थित रहे।

भाजपा जिला संगठन की ओर से वार्ड स्तर पर संपर्क और सहभागिता बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिससे सेवा ज्योति कलश यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments