आईएमए भवन के मुख्य द्वार पर हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; समाजसेवियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता
- पूजा परिहार
झांसी। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों के बीच झांसी में श्री खाटू श्याम जी की भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विकास भवन के सामने स्थित आईएमए भवन के मुख्य द्वार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा खाटू श्याम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
भंडारे से पहले सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बाबा को भोग अर्पित करने के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, झांसी नगर की खुशहाली तथा सभी के कल्याण की कामना की।

धार्मिक आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी, भाजपा नेता संतराम पेंटर, नेशनल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन, समाजसेवी संदीप नामदेव, धर्मेंद्र खटीक और राजू सेन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार शर्मा, आर.के. सेन, मोहनलाल भारती, पंकज जैन, उपांस जैन, सियाराम सिंह, अरविंद सैन, शेख साहब, मुकेश सैन और उमेश सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
महिलाओं की ओर से सोनम जैन, साधना जैन, राजेश्वरी, नेशनल पत्रकार एसोसिएशन महिला सभा की झांसी मंडल अध्यक्ष रचना तथा रामवती सिंह सेंगर सहित अनेक महिलाओं ने उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
आयोजन समिति के अनुसार, बाबा खाटू श्याम की कृपा और आशीर्वाद से प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों, पत्रकारों और श्याम प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


