HomeNEWSगोविंद नगर में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया ₹13.50 लाख के विकास...

गोविंद नगर में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया ₹13.50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

सीटीआई नहर छठ पूजा घाट पर स्थापित होगी सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की प्रतिमा, बर्रा-6 के पार्क में बनेगा पाथवे और इंटरलॉकिंग

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने ₹13.50 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सीटीआई नहर स्थित छठ पूजा घाट पर भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा की स्थापना और बर्रा-6 स्थित पार्क में पाथवे व इंटरलॉकिंग का निर्माण शामिल है।

सीटीआई नहर स्थित छठ पूजा घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की भव्य एवं विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस कार्य पर ₹9 लाख की लागत आएगी। प्रतिमा की स्थापना से छठ महापर्व सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर घाट की शोभा बढ़ने और श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण मिलने की उम्मीद है।

वहीं, क्षेत्र के बर्रा-6 स्थित पार्क में स्थानीय नागरिकों, बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए पाथवे तथा इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इस परियोजना पर ₹4.50 लाख खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पार्क में आने वाले लोगों को आवागमन और टहलने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और प्रत्येक वार्ड तक विकास कार्य पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने पर भी जोर दिया। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल ₹13.50 लाख की लागत आएगी। इनके माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments