HomeNEWSविजयादशमी पर सुरक्षा को लेकर DCP दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने संभाली...

विजयादशमी पर सुरक्षा को लेकर DCP दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने संभाली कमान

गोविंद नगर में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, रामलीला मैदान और संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत रामलीला मैदान में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा सहित संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पैदल गश्त के दौरान DCP दक्षिण ने रामलीला आयोजन स्थल, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लोगों के आवागमन को सुचारु रखा जाए, ताकि रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

DCP दक्षिण ने स्थानीय लोगों से संवाद कर विजयादशमी के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की सतर्कता और निगरानी व्यवस्था पर भी जोर दिया।

कानपुर पुलिस द्वारा त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य विजयादशमी के आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments