HomeBundelkhandMLC चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों...

MLC चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सतर्कता बरतने और मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के निर्देश

  • मोहित कुमार

महोबा। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोबा प्रभाष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तहसील सदर भवन महोबा तथा नगर पालिका परिषद भवन महोबा स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सजग रहने पर जोर दिया।

प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मतदान केंद्रों के निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने चुनाव व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी तैयारियों को प्रभावी रखने पर जोर दिया। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments