HomeNEWSकानपुर में ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी...

कानपुर में ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में 56 छात्राओं ने लिया हिस्सा, मोनिशा सिंह और प्रतिभा गुप्ता की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में रेंजर्स, एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत – संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने किया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उन्हें जागरूकता और सकारात्मक सोच के साथ समाजहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का संयोजन डेंजर इंचार्ज प्रो. स्वाति सक्सेना ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपाली सक्सेना ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीत सिरोही ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में कुल 56 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता के परिणामों में टीम ए की मोनिशा सिंह एवं प्रतिभा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम बी की आयुषी यादव एवं सुम्बुल खान दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि टीम सी की मारिया एवं कुत्सिया फातिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता विकसित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी जाती है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पिंकी द्विवेदी, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना पांडे, डॉ. अर्चना दीक्षित एवं कृष्णेन्द्र श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments