HomeNEWSकानपुर: पुलिसिंग को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था पर हुआ मंथन, डीजीपी ने...

कानपुर: पुलिसिंग को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था पर हुआ मंथन, डीजीपी ने दिए दिशा-निर्देश

‘पुलिस मंथन-2025’ की संस्तुतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा, जनोन्मुखी पुलिसिंग और कार्यप्रणाली में सुधार पर जोर

  • प्रियंका त्रिवेदी

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 ‘पुलिस मंथन’ की संस्तुतियों के अनुपालन में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भी सहभागिता की। उन्होंने सम्मेलन में सामने आए सुझावों और संस्तुतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार साझा किए।

बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाने, जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और संस्तुति बिंदुओं के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य ‘पुलिस मंथन-2025’ में तय किए गए बिंदुओं पर हुई प्रगति का आकलन करना और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी तथा जनहितोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक कदमों की समीक्षा करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments