HomeNEWSयूपी-112 मुख्यालय पहुंचे बस्ती के 50 छात्र-छात्राएं, आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली को...

यूपी-112 मुख्यालय पहुंचे बस्ती के 50 छात्र-छात्राएं, आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली को समझा

लघु फिल्मों और प्रेजेंटेशन के जरिए मिली जानकारी, छात्रों को निडर होकर 112 पर कॉल करने और दूसरों की मदद के लिए किया प्रेरित

  • शालिनी सिंह

लखनऊ। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने वाली यूपी-112 सेवा की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से ‘देवी ग्रुप’, बस्ती के 50 छात्र-छात्राओं ने यूपी-112 मुख्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्यालय भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने लघु फिल्मों और प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझा कि आपात स्थिति में यूपी-112 किस प्रकार सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्य करती है। उन्हें आपातकालीन सेवा से जुड़ी प्रक्रिया और जरूरत के समय इसका उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति में बिना डर के यूपी-112 पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करने और संकट के समय जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यूपी-112 के उपयोग की जानकारी देना और उन्हें दूसरों की सहायता के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments