Home NEWS त्योहारों को लेकर कानपुर पुलिस अलर्ट, डीसीपी पश्चिम ने रावतपुर क्षेत्र में...

त्योहारों को लेकर कानपुर पुलिस अलर्ट, डीसीपी पश्चिम ने रावतपुर क्षेत्र में पिकेट ड्यूटी का किया निरीक्षण

0
3

गुरुदेव और नमक फैक्ट्री चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग के दिए निर्देश।

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना रावतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुरुदेव चौराहा एवं नमक फैक्ट्री चौराहे पर लगाई गई पुलिस पिकेट ड्यूटियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने दोनों प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहें और ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

कानपुर पुलिस द्वारा त्योहारों के मद्देनजर प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।