
हॉकी एसोसिएशन कानपुर देहात के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता, संयुक्त सचिव दीपिका सिंह सेंगर की रही उपस्थिति
- आशीष तिवारी
कानपुर देहात। जिला स्टेडियम माती में 5 नवंबर 2026 को हॉकी एसोसिएशन कानपुर देहात के तत्वावधान में अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हॉकी एसोसिएशन कानपुर देहात की संयुक्त सचिव दीपिका सिंह सेंगर की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में सहभागिता की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में हॉकी खेल को प्रोत्साहित करना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।

