BundelkhandNEWS
उरई भाजपा कार्यालय में प्रतिदिन जनसुवाई: विधायक गौरी शंकर वर्मा ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

- तरुण कुमार
उरई ( जालौन )। भाजपा कार्यालय में प्रतिदिन जनसुवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का क्रम जारी है। इस अवसर पर उरई सदर विधायक आदरणीय गौरी शंकर वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाकर उचित और न्यायसंगत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम में जिला मंत्री मंजू रानी, जिला महामंत्री रविन्द्र सिंह हसनपुर, विवेक कुशवाहा, मनोज पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष तरुण तिवारी, गिरीश चतुर्वेदी, शीतल सेंगर सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसुवाई कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने जनता के साथ नजदीक संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का संदेश मजबूती से दिया।



