NEWSUttar Pradesh

कानपुर उत्तर के पार्षदों का भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत और सम्मान

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आज नगर निगम कार्यकारणी में विजयी तीन पार्षदों राजकिशोर यादव, नीरज कुरील और नित्या बाजपेई का जिला कार्यालय नवीन मार्केट में भव्य स्वागत किया। समारोह में पार्षदों को पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर और मिष्ठान वितरण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि नगर निगम कार्यकारणी में चुने गए ये तीनों पार्षद कानपुर नगर के विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

समारोह में महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, अनुपम मिश्रा, दीपक सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, पार्षद वीरेन्द्र सिंह लाला, सरदार रमिंदर सिंह, धीरज बाल्मीकि, अमित बॉथम, श्यामू बाजपेई, सुनीता गौड़, विधि राजपाल, रामजी शुक्ला और रवि पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button