HomeNEWSमिशन शक्ति अभियान: एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को दी सुरक्षा और...

मिशन शक्ति अभियान: एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को दी सुरक्षा और स्वावलंबन की जानकारी

  • संध्या सिंह

कानपुर नगर। दिनांक 30 अगस्त 2025 को पश्चिम जोन कमिश्नरेट, कानपुर नगर के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन संबंधी जानकारी दी।

इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर जैसे— 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1098 (बाल संरक्षण), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला हेल्पलाइन) की जानकारी साझा की गई। साथ ही महिलाओं को UPCOP ऐप से उपलब्ध नागरिक सेवाओं का उपयोग करने के बारे में भी बताया गया।

एंटी रोमियो टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) के माध्यम से सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने और संवाद स्थापित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments