HomeNEWSपुलिस उपायुक्त पश्चिम ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने गणपति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने थाना पनकी क्षेत्रान्तर्गत अरमापुर-पनकी नहर किनारे गणपति विसर्जन हेतु बनाए गए कृत्रिम तालाब का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षित व शांतिपूर्ण विसर्जन प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया।

इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त, पनकी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि विसर्जन के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments