NEWS

उन्नाव: सपा जिलाध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

  • विशाल कुमार

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव और सपा नेता रहीस अहमद ने विधानसभा क्षेत्र 162 बांगरमऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और हालात का जायजा लिया।

राहत सामग्री का वितरण

नेताओं ने मौके पर मौजूद पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में जनता के बीच रहकर सहयोग करेंगे।

सपा नेताओं की मौजूदगी

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी सैय्यद इरफान, शिवशंकर गौतम, जिला सचिव रामबहादुर यादव, जिला सचिव लवकुश यादव, प्रिंस यादव, मनीष सैनी, अजय यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष अल्वी मिश्रा, फारूख खान, शैलेन्द्र पाल, अनूप यादव, राजा बेटा (ब्लॉक अध्यक्ष गंज मुरादाबाद), रामऔतार यादव और मोनू यादव सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button