BundelkhandNEWS

झांसी: स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

  • अमन कुमार

झांसी। नवाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को थाने ले जाया गया और आगे की पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों और संचालकों की भी जांच की जाएगी। शहर में इस तरह के अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button