BundelkhandNEWS
झांसी: सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईजी आकाश कुलहरि ने सुनी जनसमस्याएं

- अमन कुमार
झांसी। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस महानिरीक्षक (IG) झांसी आकाश कुलहरि ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का तय समय में भौतिक सत्यापन कराया जाए और किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए। विशेष रूप से जमीनी विवादों पर गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आईजी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ होकर जनता की समस्याओं का समाधान करने पर जोर देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को न्याय समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से मिले।



