BundelkhandNEWS

स्वदेशी जन जागरण अभियान के तहत झांसी में हुआ विशाल हस्ताक्षर कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

  • पूजा परिहार

झांसी। स्वदेशी जन जागरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा इलाइट चौराहे पर विशाल हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। “स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ” के संदेश के साथ हुए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन ने भाग लेकर स्वदेशी अभियान को समर्थन दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ जीतेन्द्र सोनी ने किया। उन्होंने इसे व्यापारी एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना और विदेशी कंपनियों के वर्चस्व से देश को मुक्त कराना इस मुहिम का संकल्प है।

इस अवसर पर प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष साहू, महिला उद्योग व्यापार मंडल की नीतम गुप्ता, जिला अध्यक्ष कंचन आहूजा, महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button