NEWS

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा और शिक्षक डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला “गोल्डन गाला 2025” अवार्ड

  • विशाल कुमार


उन्नाव। नव अंशिका फाउंडेशन के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ के क्लासी कलेक्शन होटल में आयोजित गोल्डन गाला अवार्ड 2025 (सीजन-2) समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री पारुल चौहान रहीं। समारोह का आयोजन संस्था की संस्थापक एवं आयोजक निशु त्यागी और संयोजक दबीर सिद्दीकी द्वारा किया गया।
सम्मानित विजेताओं में उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व (जो ट्री मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं) और समाजसेवी व शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा प्रमुख रहे।



सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा को गरीब बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अपराध मुक्त एवं स्वस्थ समाज के लिए पिछले 25 वर्षों से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।


डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को विद्यालय के विकास हेतु व्यक्तिगत प्रयासों, उत्तर प्रदेश नशा मुक्ति अभियान, अनूप मिश्रा के साथ ग्रीन एंड क्लीन जागरूकता कार्यक्रम, बाल श्रम उन्मूलन, बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए गोल्डन गाला पुरस्कार से नवाजा गया



इसके अतिरिक्त उन्नाव की राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ. रचना सिंह तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बंशीगढी (काकोरी ब्लॉक) की मुख्य शिक्षिका प्रीती त्रिवेदी को भी शैक्षिक नवाचारों और पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस भव्य समारोह में एजुकेशन मिनिस्ट्री ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट, राज्य महिला आयोग के सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button