NEWSUttar Pradesh

सपा मुख्यालय में विश्वकर्मा समाज की बैठक, अखिलेश यादव ने दिए बड़े वादे

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज विश्वकर्मा समाज की बैठक सम्पन्न हुई। शुरुआत में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और आरती की।

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता और वास्तुकार माने जाते हैं। कुम्हार, बढ़ई, कसेरा, शिल्पकार जैसे कारीगर समाज पीडीए का हिस्सा हैं और यही समाज भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज को नौकरी, शिक्षा और रोजगार में उपेक्षित किया गया है।

सपा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि समाजवादी सरकार बनने पर विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश फिर से लागू किया जाएगा और गोमती रिवरफ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसका सिंहासन स्वर्णिम होगा। साथ ही समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर सम्मान और स्थान दिलाने का वादा किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कारीगर समाज को प्रोत्साहन नहीं दिया है। जमीनों पर कब्जे, अत्याचार और अन्याय लगातार हो रहे हैं। अखिलेश यादव ही वह नेता हैं, जिनकी सरकार में विश्वकर्मा समाज सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह और सरोपा तलवार भेंट की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अच्छे लाल विश्वकर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष रामऔतार विश्वकर्मा के साथ इं. बृजेश कुमार, आशुतोष विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, रामऔतार विश्वकर्मा, राकेश उपाध्याय, हरीश मैथिल, बंटी शर्मा, दिनेश वत्स, श्याम लाल विश्वकर्मा, देशपाल पांचाल, शिव कुमार विश्वकर्मा, सुनील दŸा रत्नाकर विश्वकर्मा, ओम प्रकाश शर्मा आदि प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button