HomeNEWSडीएम हर्षिता माथुर की संवेदनशील पहल, गरीब परिवार को बच्चे के इलाज...

डीएम हर्षिता माथुर की संवेदनशील पहल, गरीब परिवार को बच्चे के इलाज हेतु ₹15,000 की सहायता

  • दीक्षा त्रिवेदी

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की है। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने एक गरीब परिवार की मदद करते हुए 10 वर्षीय बच्चे के इलाज के लिए ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। डीह ब्लॉक के पूरे चंदे सिंह का पुरवा निवासी समशेर सिंह अपने बेटे अविनाश सिंह के इलाज के लिए जनसुनवाई में पहुंचे। अविनाश के सिर में गांठ और नसों में सूजन की समस्या है। डॉक्टरों ने एमआरआई कराने की सलाह दी है, लेकिन यह जांच एम्स में उपलब्ध न होने से बाहर करानी होगी। आर्थिक तंगी के चलते समशेर सिंह इसकी व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे।

उनकी परेशानी सुनकर डीएम हर्षिता माथुर ने तुरंत मदद का आश्वासन दिया और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी से ₹15,000 का चेक दिलवाकर अविनाश के पिता को सौंपा।


डीएम ने बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रशासन हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार है। इससे पहले भी उन्होंने गरीब मरीजों की सहायता कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया था। उनकी यह पहल ज़ाहिर करती है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता को भी वह प्राथमिकता देती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments