NEWSUttar Pradesh
सांसद धर्मेन्द्र यादव ने रीबू श्रीवास्तव के पिताजी के निधन पर जताया शोक

- रोशनी सिंह
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के आज़मगढ़ से सांसद धर्मेन्द्र यादव ने समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के पिताजी कुमुद नंदन श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
सांसद धर्मेन्द्र यादव वाराणसी स्थित उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उमेश यादव (एमएलसी प्रत्याशी), हरीश मिश्रा (बनारस वाले मिश्राजी), आनन्द यादव, कमलेश प्रधान, संदीप यादव और अनिल यादव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।



