HomeNEWSनवरात्रि के अवसर पर नौ दिन-नौ भंडारे का आयोजन, सोटे वाले चौराहे...

नवरात्रि के अवसर पर नौ दिन-नौ भंडारे का आयोजन, सोटे वाले चौराहे पर भक्तों ने लिया प्रसाद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। किदवई नगर स्थित राम गणेश त्रिपाठी सेवा समिति की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिन-नौ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी सोटे वाले चौराहे पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, शुभम त्रिवेदी, श्याम शुक्ला गर्ग और अभिषेक पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया, वहीं आयोजकों ने सभी के लिए प्रसाद और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा।

सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह भंडारा नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक चलेगा और समाज में सेवा और सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments