HomeNEWSऔरैया पुलिस का पैदल गश्त: त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

औरैया पुलिस का पैदल गश्त: त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

  • दीपांशु सावरन

औरैया। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर, एंटी-रोमियो टीम सहित कई पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने अपील की कि नागरिक शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments